UP News: "माता का मंदिर, गंगा जी का सानिध्य कहां मिलेगा..", IAS दिव्या मित्तल ने क्यों लिखी भावुक पोस्ट
मिर्जापुर जिले की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अपने ट्रांसफर के बाद उन्होंने ट्वीटर पर एक भावुक पोस्ट लिखी है जिसपर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
IAS Divya Mittal: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शुक्रवार देर रात 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। यूं तो सरकार आए दिन तबादले करते रहती है लेकिन इस बार यह तबादला चर्चा में है और इसकी वजह बनी है डीएम दिव्या मित्तल का वह पोस्ट जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

मिर्जापुर से बस्ती की डीएम बनीं दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल का मिर्जापुर जिले से बस्ती ट्रांसफर हो गया है। इस ट्रांसफर के बाद दिव्या ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से साझा की हैं। दिव्या के इस पोस्ट पर लोगों के भी काफी भावुक कर देने वाले कमेंट आ रहे हैं। कई लोग उनके काम और उनके आचरण की भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
आज घर से सामान बांधते हुए हाथ और मन दोनों बहुत भारी है। सरकारी नौकरी में आना-जाना तो चलता ही रहता है परंतु मीरजापुर ने जितना प्रेम मुझे दिया है उसको मैं जीवन पर्यंत नहीं भूल पाऊंगी। माता का मंदिर, गंगा जी का सानिध्य मुझे दुनिया में और कहां मिलेंगे। साक्षात शक्ति का निवास है जनपद…
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 2, 2023
उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट (अब एक्स) पर लिखा है कि,
आज घर से सामान बांधते हुए हाथ और मन दोनों बहुत भारी है। सरकारी नौकरी में आना-जाना तो चलता ही रहता है परंतु मीरजापुर ने जितना प्रेम मुझे दिया है उसको मैं जीवन पर्यंत नहीं भूल पाऊंगी। माता का मंदिर, गंगा जी का सानिध्य मुझे दुनिया में और कहां मिलेंगे। साक्षात शक्ति का निवास है जनपद में ऐसा मेरा मानना है। आप सभी का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं। मेरा नंबर बहुत अधिक कॉल एवं मैसेज आने की वजह से नेटवर्क जाम है। आप सभी से निवेदन है कि कृपया मैसेज भेज दें और मैं सभी को जवाब देने का पूरा प्रयत्न करूंगी।
दिव्या मित्तल की इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। मिर्जापुर के लोग जहां उनके काम और लोकप्रियता की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बस्ती के लोग भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
मैम आपका स्थानांतरण जिले के लिए दुर्भाग्य....! जिस प्रकार जनपद के जनता के बिच आपकी लोकप्रियता और जनता के बिच आपने जो अलग पहचान बनायीं थीं, अब जनता को उसकी कमी खलेगी, मैम कोई गरीब आपके पास से निराश नहीं लौटा जिसका मै साक्षात् गवाह हूँ।......🙏 https://t.co/lQsYbnyQ6B
— Bhoopendra kumar Singh🇮🇳 (@Bhoopen38929589) September 2, 2023
इसी कड़ी में मिर्जापुर के एक निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह लिखते हैं कि,
मैम आपका स्थानांतरण जिले के लिए दुर्भाग्य....! जिस प्रकार जनपद के जनता के बिच आपकी लोकप्रियता और जनता के बिच आपने जो अलग पहचान बनायीं थीं, अब जनता को उसकी कमी खलेगी, मैम कोई गरीब आपके पास से निराश नहीं लौटा जिसका मै साक्षात् गवाह हूँ।












Click it and Unblock the Notifications