Karva Chauth 2017: पति से मंगवाया था व्रत का सामान ,उसने सिर पर तवा मारकर ले ली जान

कानपुर। पति की लम्बी उम्र की कामना करने के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत रखती है और अगर वही पत्नी नव विवाहिता हो तो उसका पहला करवाचौथ तो शायद स्पेशल रहता है। लेकिन कानपुर में 6 महीने पहले शादी हो कर आई नई नवेली पत्नी को उसी पति ने बेरहमी से मार डाला जिसकी लम्बी उम्र की कामना करने के लिए वो व्रत करने वाली थी। फ़िलहाल हत्या करने के बाद पति फरार है और पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है।

Karva Chauth 2017

Karva Chauth 2017

उन्नाव निवासी मृतका रमा की शादी बीती 7 जून को बड़ी धूमधाम से हुई थी। वह अपने भविष्य के सपने अपनी आँखों में संजो कर कानपुर अपनी ससुराल आई थी। मृतका का पति राजेश जो प्राइवेट नौकरी करता है, उससे शुरुआत में अच्छी बनती थी लेकिन कुछ दिनों से मृतका रमा और उसकी सास में अनबन होने लगी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने इस बारे में मायके में भी बताया था। मृतका के पिता के अनुसार उनके पास सूचना आई तो वे कानपुर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की हत्या हो चुकी है और दामाद राजेश फरार है। मृतका रमा ने अपने पति राजेश से करवाचौथ व्रत का सामान मंगवाया था जिसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था , झगड़े के दौरान गुस्से में आकर राजेश ने अपनी पत्नी के सिर पर तवा मार कर उसकी ह्त्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
हत्या की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौक़े का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एक पुलिस टीम फरार पति की तलाश में लग गई है और दूसरी मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+