संपत्ति के लालच में पति ने की पत्नी की हत्या, रची थी फर्जी लूटकांड की साजिश

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में लूट के बाद हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही संपत्ति के लालच में की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारे पति ने फर्जी लूटकांड व बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की झूठी स्क्रिप्ट तैयार की थी। इस मामले में सौतेली बेटी ने अपने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

Husband killed his wife in Bahraich

घटना बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के पलरीबाग गांव की है। इंतजार अली के मुताबिक सोमवार रात उसके घर में बदमाशों ने धावा बोला। तभी उसकी पत्नी नूरबानो (40) की नींद खुल गयी। नूरबानो ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को बचाने के प्रयास में बदमाशों ने इंतजार को भी पिटाई की। इसके बाद बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जांच पड़ताल के दौरान मामला संदिग्ध पाया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब इंतजार की सौतेली बेटी ने उसके खिलाफ दरगाह थाने में मां की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

Husband killed his wife in Bahraich

पुलिस ने इंतजार अली से पूछताछ की तो वह नरम पड़ गया और उसने पूरे प्रकरण से पर्दा उठा दिया। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। पहली बीबी से तीन बच्चे है, जो गांव में रहते हैं। वर्ष 2012 में उसने नूरबानो से भी शादी कर ली थी। लेकिन नूरबानो के साथ उसके रिश्ते कभी बेहतर नहीं रहे। नूरबानो के नाम पर ही मकान था। वह अपने पहले पति के बेटे के नाम मकान कर देने की धमकी देती थी। इसलिए उसने नूरबानो को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाली। सोमवार रात इंतजार ने नूरबानो की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को लूटपाट के दौरान हत्या का रूप दे डाला। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी, एक सफेद गमछा व एक काला दुपट्टा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+