चार महीने भी नहीं टिका पति-पत्नी का रिश्ता, थाने पहुंचकर पति बोला 'मैंने उसे मार दिया...'
शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पिंकी चार महीने से गर्भवती है। उसने पिंकी से पूछा तो पिंकी ने बेबाक होकर बताया की...
मेरठ। अभी तो शादी को महज कुछ महीने ही हुए थे कि पति ने ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद युवक खुद थाने पहुंचा और वहां जाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। दरअसल मामला खरखौदा थाना क्षेत्र का है जहां पति का आरोप ये है कि उसकी पत्नी का किसी और से नाजायज रिश्ता था और वो गर्भ से भी थी। पति के मुताबिक पत्नी उसे घर से भाग जाने की धमकी दे रही थी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए घटनास्थल से कई चीजें बरामद की हैं।
Read more: कभी चुराया था लोगों का पैसा, अभी सड़क किनारे मिली लाश

थाने पहुंचे पुलिसकर्मी अपने-अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान एक युवक बदहवास हालत में थाने पहुंचा। उसके कपड़ों पर खून भी लगा हुआ था। थाने पहुंचकर युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। युवक को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नरेंद्र बताया। नरेंद्र को साथ लेकर पुलिस उसके घर पहुंची तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में उसकी पत्नी पिंकी का शव पड़ा था, उसका गला रेता गया था और शव के पास ही चाकू भी पड़ा था।


'रोज-रोज की धमकी से थक गया था'
नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी इसी साल 17 जनवरी को हापुड़ से हुई थी। शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि पिंकी चार महीने से गर्भवती है। उसने पिंकी से पूछा तो पिंकी ने बेबाक होकर बताया की उसके गर्भ में पल रहा बच्चा उसके प्रेमी मनोज का है। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि पिंकी का अपने गांव के ही रहने वाले मनोज नाम के एक युवक से पहले से प्रेम प्रसंग था और उसके घर वालों ने प्रेम प्रसंग की बात छिपाकर पिंकी की शादी उसके साथ कर दी। नरेंद्र ने बताया कि उसकी मां मूर्ति और बाप राजबल खेत पर और बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी बीच उसकी पिंकी से कहासुनी हुई और उसने पिंकी के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से उसका गला भी रेत दिया। घटना के बाद जब नरेंद्र के परिवार वाले घर पहुंचे तो हड़कंप मच गया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications