सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बावजूद बरेली में महिला को तीन तलाक

इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

बरेली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले वाले दिन यूपी के बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है जहां एक पत्नी को उसके शौहर ने तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

लव मैरिज के बाद पति ने दी यातनाएं

देश की सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक की कुप्रथा को हमेशा के लिए खत्म भले कर दिया हो लेकिन कुछ लोग कोर्ट के आदेश की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। बरेली के शेरगढ़ थानाक्षेत्र के सरपुरा गांव में ठीक उसी दिन एक महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर घर से निकाल दिया। तीन तलाक का शिकार हुई सोनी का कहना है कि उसके पति ने गांव के 50-60 लोगों और मौलवी के सामने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। सोनी का निकाह एक साल पहले ही हुआ था। सोनी का आरोप है कि उसकी लव मैरिज हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही पति ने तरह-तरह की यातनाएं देना शुरू कर दिया।

महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार

सोनी ने बताया की उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता था, उसे पीटा जाता था, भूखा-प्यासा रखा जाता था और घर के सारे काम भी कराए जाते थे। पति दूसरी शादी करना चाहता है जिस वजह से उसने सोनी को तलाक़ देकर अपना पीछा छुड़ा लिया। वहीं सोनी ने समाजसेवी और केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी की बहन फरहत नक़वी से मिल इंसाफ की गुहार लगाई है। फरहत नक़वी खुद तीन तलाक का शिकार है जिस वजह से वो ऐसी महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रहती है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया ये काम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया ये काम

फरहत का कहना है कि जिस दिन सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक़ की कुप्रथा को खत्म करने का आदेश सुनाया ठीक उसी दिन शाम चार बजे सोनी के पति ने उसे तलाक़ दे दिया। उनका कहना है कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। वहीं पुलिस भी अब एक्शन में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने तीन तलाक की शिकार महिलाओं की मदद करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+