तीन तलाक के बाद पत्नी ने भतीजे से किया हलाला, फिर भी पति ने ठुकराया
बरेली। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के रोक के वाबजूद तलाक के मामले प्रकाश में आ रहे है। ताजा मामला थाना सीबीगंज के क्षेत्र का है जहां एक महिला को पति साथ रहने के लिए पति के भतीजे के साथ हलाला करना पड़ा । लेकिन इसके बाद भी पति ने अपनी पत्नी को अपने घर में जगह नहीं दी। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी उसकी शादी मेवा कुंवर में सोलह साल पहले हुई थी उसके अपने पति से दो बेटियां और एक बेटा है।
पति ने उसके मायके वालों से एक लाख रुपए की मांग की थी लेकिन दहेज़ नहीं मिलता देख पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति पर आरोप लगाया कि पति के भतीजे ने उसके साथ एक माह तक रेप किया। पीड़िता ने अब अपने पति और उसके भतीजे पर प्रताड़ित करने के पति के भतीजे पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कई बार रिश्तेदारों ने पंचायत की लेकिन पति अपनी बात पर कायम है।
पीड़िता ने एसपी दफ्तर आकर एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम ने सम्बंधित थाने को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति ने किसी महिला से निकाह कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications