Indian Railway: हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का निरस्तीकरण हुआ बहाल, देखें नई अपडेट
Howrah Jn to Prayagraj Rambag Express Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के खाना जं.-सीतारामपुर खण्ड पर स्थित दुर्गापुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग केबिन के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलाकॅ/इंटरलॉक कार्य स्थगित कर दिये जाने के कारण पूर्व में निरस्त एवं पुनर्निर्धारित कर चलने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं पुनर्निधारण बहाल कर दिया गया है।
निरस्तीकरण बहाल
- हावड़ा से 17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर, 2025 को निरस्त की गई 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस अब पूर्ववत निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 18, 19, 20 एवं 21 सितम्बर, 2025 को निरस्त की गई 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस अब पूर्ववत निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी।

पुनर्निर्धारण बहाल
- सियालदह से 04, 05, 06, 07, 08, 09, 11, 15 एवं 16 अगस्त, 2025 को 40 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस अब पूर्ववत निर्धारित समयानुसार चलाई जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ सम्पूर्ण भारतीय रेल पर दो चरणों में मनाया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण के चौथे दिन 04 अगस्त,2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डलों पर स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में 04 अगस्त,2025 को लखनऊ मण्डल के गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोण्डा, ऐशबाग, लखनऊ जं0 स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत रेलकर्मियों द्वारा स्टेशनों पर स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के साथ जन-जागरूकता स्वच्छता रैली निकाली गई तथा इन स्टेशनों पर एवं रेलवे कालोनियों में रेलकर्मियों को स्वच्छता सम्बन्धी शपथ दिलाई गई और गन्दगी न फैलाने तथा कूड़े-कचरों को अलग कर निस्तारित करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।












Click it and Unblock the Notifications