'बरेली की जेल में 2 घंटे में उमेश पाल की हत्या की रची गई थी साजिश', अतीक का बेटा असद मिला था चाचा से
Atiq Ahmed News: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उनके साथी को यूपी पुलिस ने झांसी के पास एक एनकाउंटर में मार गिराया है।

Atiq Ahmed News: उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उनके साथी गुलाम मोहम्मद को 13 अप्रैल को झांसी में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया। सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल की हत्या के आरोपियों ने इस साल 11 फरवरी को बरेली जेल के अंदर उसकी हत्या की प्लानिंग की थी।
इसी दिन अतीक अहमद को 2006 में पाल के अपहरण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
सूत्रों के मुताबिक अपने पिता अतीक अहमद को जेल से बाहर निकालने में मदद करने के लिए 24 फरवरी को असद ने उमेश पाल को मारा था। असद, गुलाम मोहम्मद और उमेश पाल पर बम फेंकने वाले गुड्डू समेत आठ अन्य लोगों ने अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ से बरेली की जेल में 2 घंटे की मुलाकात की थी।
ये मुलाकात 11 फरवरी 2023 को हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये बैठक जेल अधिकारियों की मिलीभगत से आयोजित की गई थी और मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इस बैठक के 13वें दिन उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी।
तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल और उनके पुलिस सुरक्षा गार्ड राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद की 25 जनवरी 2005 को हुई हत्या के मुख्य गवाह थे। उमेश पाल ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अतीक अहमद और हत्या का मामला दर्ज होने से पहले 26 फरवरी 2006 को उसके गिरोह के सदस्यों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया था।
उमेश पाल ने कहा कि अपहरण के दौरान उसे पीटा गया, बिजली का करंट लगाया गया, और एक बयान लिखने के लिए कहा गया कि उसने हत्या नहीं देखी। महीनों बाद जब बसपा की सरकार बनी तो उमेश पाल ने अतीक अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
61 वर्षीय अतीक अहमद ने कहा था कि उमेश पाल को मारने का उनका कोई इरादा नहीं था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। उसे हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में यूपी लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications