लड्डू खिलाकर लूट लिया, अस्पताल के एक्सरे रूम में बेहोश मिली महिला

ये सुनकर महिला युवक के साथ डॉक्टर के रूम में जाने लगी। तभी युवक उसे दूसरे दरवाजे से जाने को कहकर एक्सरे रूम में ले गया।

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में अब जिला अस्पताल भी महफूज नहीं रह गए हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक महिला मरीज को ही जहर खुरानी का शिकार होना पड़ा। खास बात ये है कि ये घटना एक्सरे रूम के अंदर घटी है। काफी देर जब महिला एक्सरे रूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने रूम में जाकर देखा तो महिला जमीन पर बेहोशी की हालत मे पड़ी थी और अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। फिलहाल महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, डाक्टरों ने महिला की बेहोशी की वजह जलरीला लड्डू बताई है।

लड्डू ने लुटवा दिया, अस्पताल का ही होना चाहिए इलाज

दरअसल मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का है। महिला का नाम कमलेश बताया जा रहा है जो महमंद जलाल नगर जिला अस्पताल में अपनी बेटी निधी और बहू प्रीती के साथ डॉक्टर अनिल राज से दवा लेने आई थी। डॉक्टर के रूम के बाहर काफी ज्यादा भीड़ होने के कारण वो रूम के बाहर बैठ गई थी। बेटी निधी ने बताया कि रूम के बाहर एक युवक बेठा था। जो धीरे-धीरे उनसे बात करने लगा। तभी उस युवक ने कहा कि डॉक्टर से उसकी अच्छी पहचान है वो जल्दी दिखा सकता है।

लड्डू ने लुटवा दिया, अस्पताल का ही होना चाहिए इलाज

ये सुनकर महिला युवक के साथ डॉक्टर के रूम में जाने लगी। तभी युवक उसे दूसरे दरवाजे से जाने को कहकर एक्सरे रूम में ले गया। उसके बाद जब उसकी मां देर तक बाहर नहीं आई तो उसने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। तब उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब दरवाजे को खोला गया तो उसकी मां कमलेश जमीन पर पड़ी थी। उनके पास से पर्स, सोने की चेन, सोने के कुंडल और पायल गायब थी। पर्स में रखे पैसे और जेवर की कीमत करीब एक लाख रुपए है। उसके बाद महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को जहरीला लड्डू खिलाया गया है।

वैसे तो जहर खुरानी गिरोह बस अड्डे, रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा सक्रिय होते हैं लेकिन अब जिला अस्पताल में भी मरीजों को जहर खुरानी का शिकार होना पड़ेगा, ये एक गंभीर विषय है। सवाल ये उठता है कि एक्सरे रूम में रोज इतनी ज्यादा भीड़ होती है जिससे एक्सरे कराने का नंबर दूसरे दिन तक आ पाता है। लेकिन जब बेहोशी की हालत में महिला को एक्सरे रूम के अंदर पाया तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि जिला अस्पताल में जहर खुरानी गिरोह का सक्रिय होना अस्पताल के कर्मचारियों के संज्ञान में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+