पेड़ से टकराई इनोवा दो हिस्सों में बंटी, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शुक्रवार रात हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। केराकत कोतवाली क्षेत्र के रग्घुपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार शीशम के पेड़ से जा टकरायी। जिससे उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। बाकी दो गम्भीर रुप से घायल है। एक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें मिली
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी। मौके पर लोग पहुंचे तो दृस्य देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं। ऐसे में आशंका है कि गाड़ी में सवार लोगों ने शराब पी रखी थी। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से सबको बाहर निकलवाया। इस प्रयास में लगभग सवा घंटे लग गए।

गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई
हादसे में मरने वालों की पहचान मकदूमपुर चकराम नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप, 34 वर्षीय मुन्नु यादव, 40 वर्षीय सुभाष यादव के रुप में हुई है। 32 वर्षीय बब्बल यादव व 41 वर्षीय संतराज यादव गंभीर रुप से घायल हैं। इनोवा थानागद्दी से चंदवक की ओर जा रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकरायी। तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा तो गाड़ी दो हिस्सों में बंट चुकी थी।

सभी शादी ने शामिल होने के लिए जा रहे थे
सूचना के बाद पहुंचे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने इतना ही बताया कि इसमें से दो लोग मुम्बई में रहते थे। वे शादी ने शामिल होने के लिए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications