बाढ़ से जूझ रहे 39 गांवों की भयावह तस्वीर ड्रोन में हुई कैद, शासन को भेजी रिपोर्ट

मेरठ। मेरठ के खादर इलाके के 39 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीब एक दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। इलाके में 12 हजार हैक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है और 20 हजार से ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। आज सिंचाई विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से निरीक्षण कर बाढ़ से प्रभावित गांवों का जायजा लिया। जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

horrific picture of villages caught in drone

इस मानसून के मौसम में पहाड़ो पर लगतार हो रही बारिश का असर मेरठ के निकलने वाली गंगा पर पड़ा है। मेरठ खादर में गंगा के किनारे बसे 39 गांव इस बाढ़ से प्रभावित हो गए है। लोगों को इस बाढ़ के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

horrific picture of villages caught in drone

आज सिंचाई विभाग के अफसरों ने ड्रोन कैमरे से बाढ़ से जूझ रहे गांवों के हालातों का जायजा लिया, ड्रोन कैमरे से आई तस्वीरों से दशा काफी भयावह देखने को मिली। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि ये सारी रिपोर्ट बनाकर शासन को अवगत कराया जाएगा,ताकि आगे भविष्य में इस पर काबू पाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+