मोदी तेरे राज में कानून का कोई काम नहीं! इस मैसेज के साथ वायरल हो रहा है LIVE मर्डर का अबतक का सबसे दर्दनाक VIDEO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां संभल जिले में दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान हत्यारों ने वीडियो भी बनाया था। बाद में उसके लाइव मर्डर की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे क्‍योंकि यह लाइव मर्डर की सामने आई अबतक की सबसे दर्दनाक VIDEO है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से कुछ लोग एक युवक पर कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला कर रहे हैं। इसमें एक हत्यारा कुल्हाड़ी से वार करता दिख रहा है तो वहीं दूसरा तलवार और तीसरा लोहे की रॉड से वार करता नजर आ रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में लिखा गया है "मोदी तेरे राज में कानून का कोई काम नहीं है।" आपको बता दें कि घटना का वीडियो वनइंडिया के पास है लेकिन वो इतना विभत्‍स है कि हम आपको दिखा नहीं सकते। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

युवक रहम की भीख मांग रहा है लेकिन हत्‍यारों को तरस नहीं

युवक रहम की भीख मांग रहा है लेकिन हत्‍यारों को तरस नहीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक दर्द से चीख रहा है और रहम की भीख मांग रहा है। लेकिन हत्यारों पर उसकी चीख का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। खून से लथपथ शरीर को देखकर भी हत्यारों का दिल नहीं पसीजा और वे लगातार उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार करते रहे। इतना ही नहीं इन लोगों ने हैवानियत की हद पार करते हुए पत्थर उठाकर बुरी तरह से घायल युवक के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

वीडियो देखकर बाप ने पहचाना- बेटे की हत्‍या हो गई

वीडियो देखकर बाप ने पहचाना- बेटे की हत्‍या हो गई

जनपद के चंदौसी कोतवाली के गांव पतरौआ में जब एक ग्रामीण ने यह वीडियो देख तो वह चौंक गया। वीडियो में जिस युवक की हत्या की गई है, वह उसका भाई निकला। मृतक युवक 8 माह पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया था। आज तक वह वापस नहीं लौटा है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी लेकिन मामला दिल्ली का बताकर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वीडियो देखने के बाद चंदौसी के पतरौआ गांव में रहने वाले एक शख्स ने उसे अपना बेटा बताकर कोतवाली में तहरीर दी। बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या की गई है, उसका नाम अजब सिंह है।

दिल्‍ली में भी दर्ज है गुमशुदगी

दिल्‍ली में भी दर्ज है गुमशुदगी

वीडियो देखने के बाद रविवार को अजब सिंह के परिजन कोतवाल अमित कुमार से मिले और उन्हें तहरीर दी। इस मामले में वहां के कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि दावा किया गया है कि जिस युवक की हत्या की गई है, वह अजब सिंह है। उसकी गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज है। उन्होंने अजब सिंह के परिजनों को वहां जाने के लिए कहा है।

पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पतरौआ निवासी चरन सिंह की तहरीर पर चंदौसी कोतवाली पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दिल्ली में पांच अज्ञात लोगों के द्वारा हमलार उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की वायरल हुई वीडियो भी पुलिस को दी है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि चरन सिंह की तहरीर पर पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+