इलाहाबाद: सुसाइड नहीं प्रेमी-प्रेमिका का हुआ मर्डर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुले राज
इलाहाबाद के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों के मर्डर की पुष्टि हुई है।
इलाहाबाद। कौशांबी जिले में किशनपुर अम्बारी गांव के बाहर अमरूद के बाग में फांसी पर लटकते मिले प्रेमी जोड़े के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से शोभा और छोटू की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रेमी के पिता अमृतलाल ने प्रेमी युगल की हत्या करने का आरोप प्रेमिका के पिता व मां पर लगाया है। आरोप है कि साजिश के तहत प्रेमी व प्रेमिका को मारा गया है। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों के शव पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि अभी तक पुलिस इसे आत्महत्या बताकर पल्ला झाड़ने में जुटी रही। आश्चर्य की बात है जिस जगरूप के घर में युगल रूके थे, जहां विवाद हुआ था। पुलिस वहां भी पूछताछ करने नहीं गई। जिससे पुलिसिया शिथिलता सामने आ रही है। सरायअकिल एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच व कार्यवाई होगी।

क्या है मामला
सरायअकिल फकीराबाद गांव के छोटू और शोभा एक-दूसरे से प्यार करते थे। छोटू मुंबई में था और इधर शोभा की शादी फिक्स हो गई थी। छोटू को जब पता चला तो वह शोभा को ले जाने के लिए 26 फरवरी को इलाहाबाद आया। उसी शाम शोभा भी घर से गायब हुई थी। बाद में दोनों का शव अमरूद के बाग में पेड़ से लटका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications