बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच साझा करता दिखा हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी

कानपुर। सूबे के मुखिया योगी प्रदेश में अपनी सभाओ में खुले मंच से अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने की बात कहते रहते है। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीते शनिवार को कानपुर में कहा था कि सूबे में अपराधमुक्त अन्यायमुक्त भयमुक्त वातावरण सृजित कर कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार संकल्पित है। कोई कितना बड़ा अपराधी क्यों ना हो वह बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस उसको अरेस्ट करके जेल भेजेगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच साझा करता दिखा हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी

उप मुख्यमंत्री के दावों की पोल उस समय खुल गई जब रविवार को काकादेव थाने का हिस्ट्रीशीटर धीरज गुप्ता उर्फ़ धीरज चड्ढी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पाण्डेय की अगुवाई करता हुआ नजर आया। हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी बीजेपी अध्यक्ष को माला पहनाकर मंच भी साझा कर रहा है। बता दें कि धीरज चड्ढी के ऊपर 25 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। धीरज चड्ढी के ऊपर कई लोगों के मकानों और जमीन पर कब्जा करने जैसे मामले चल रहे हैं।

धीरज गुप्ता पर संगीन धाराओं में 25 मुक़दमे दर्ज हैं
कल्याणपुर के हितकारी नगर में रहने वाले अरुण त्रिवेदी जो अब अपने परिवार के साथ बर्रा इलाके में रहने लगे। क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी ने जनवरी 2016 में सपा सरकार के दौरान इनके प्लॉट पर जबरिया कब्ज़ा कर लिया था और विरोध करने पर अरुण की गर्दन चाकू से रेत दी थी। गंभीर रूप से घायल अरुण के गले में 6 टांके लगे थे और बमुश्किल उसकी जान बच पाई थी। धीरज चड्ढी पर कल्याणपुर में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज हुआ था लेकिन शिवपाल यादव के बेहद करीबी धीरज के मुक़दमे पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी की दहशत इस परिवार पर इस कदर काबिज़ है कि आज भी इस परिवार को अपनी जान का ख़तरा है क्योकि धीरज चड्ढी ने इस परिवार को जान से मारने की धमकी दे रखी है। थाना काकादेव क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर मनोज गुप्ता ने बताया कि 825 नंबर हिस्ट्रीशीट के अपराधी धीरज गुप्ता पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 25 मुक़दमे संगीन धाराओं में दर्ज है जिसमे हत्या , हत्या का प्रयास , रंगदारी , तहबाजारी , गुंडा एक्ट और मारपीट जैसे अपराधों में लिप्त है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच साझा करता दिखा हिस्ट्रीशीटर धीरज चड्ढी

चड्ढी पर है कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी का हाथ
राजनीति और अपराध का गठजोड़ कोई नया नहीं है लेकिन योगी की सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे करती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के आशीर्वाद तले अपराधी खुलकर फलफूल रहे हैं। तस्वीरो में साफ़ भी है कि कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी के पुत्र अनूप पचौरी का हाथ है ये कुख्यात हिस्ट्रीशीटर। अनूप पचौरी वही मंत्री पुत्र है जो पिता की लाल बत्ती गाड़ी से घूम कर अपना रौब गांठते थे। अब देखना ये होगा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी इस कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के भगवा रिश्ते पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+