Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Raju Das Statement : महंत राजू दास का बड़ा बयान: 'देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने से कोई नहीं रोक सकता'

Raju Das Statement : हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत राजू दास ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए और ये तभी संभव होगा जब सभी राज्यों में योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री होंगे।

महंत राजू दास ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए उन्होंने यात्रा निकाली, जिसमें करीब तीन लाख सनातनी शामिल हुए। हालांकि, प्रशासन के अनुरोध पर यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, अब काशी और मथुरा में भी मंदिर बनाना बाकी है।

Hindu nation Mahant Raju Das statement

महंत राजू दास ने कहा कि उनकी यात्रा सिर्फ एक शुरुआत थी और भविष्य में इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने हिंदुओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए संगठित हों।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए, जिससे एक को देश और समाज के लिए समर्पित किया जा सके। उनका मानना है कि इससे हिंदू समुदाय को मजबूती मिलेगी और जनसंख्या संतुलन बना रहेगा।

देश में घुसपैठियों का बढ़ता संकट

महंत राजू दास ने घुसपैठियों पर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में करीब छह करोड़ घुसपैठिए रह रहे हैं, जिन्हें जल्द से जल्द बाहर करने की आवश्यकता है। दावा किया कि इस्लाम को मानने वालों की संख्या पिछले सौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है और यह चिंता का विषय है।

महंत राजू दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके चलते देश और दुनिया में सनातन धर्म की लोकप्रियता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति और मानव उत्थान का प्रतीक है। यह संतों और आस्थावानों के लिए एक विशेष अवसर होता है, जहां वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा को और गहरा कर सकते हैं।

सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

महंत राजू दास ने कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बाबरी मस्जिद के समर्थक बनकर हिंदू धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी उन्हें धमकी दी है और कहा है कि जब उनकी सरकार बनेगी, तब वह देख लेंगे। वे अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और बताया कि उन्हें सिर्फ एक गनर दिया गया है, जबकि उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की आवश्यकता है।

महंत राजू दास ने सभी सनातनियों से अपील की कि वे संगठित होकर सनातन धर्म की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू एकजुट रहेंगे, तब तक कोई भी शक्ति उनके धर्म को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद अब काशी और मथुरा को मुक्त कराने का समय आ गया है। उन्होंने हिंदू समाज से आग्रह किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः स्थापित करने के लिए तैयार रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+