VIDEO: हिंदू महासभा नेता ने दी पीएम मोदी को सत्ता से हटाने की खुली चुनौती
हिंदू महासभा के नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की कुर्सी की एक टांग भी टूट गई तो मोदी जी कुर्सी से नीचे आ जाएंगे।
मुरादाबाद। उतर प्रदेश के मुरादाबाद में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर गुड़गांव के बच्चे की मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए गए तो पूरे देश में आतंक मचाया जाएगा। हिंदू महासभा के नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की कुर्सी की एक टांग भी टूट गई तो मोदी जी कुर्सी से नीचे आ जाएंगे।

हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुड़गांव में बच्चे की मौत पर रोष जताते हुए केन्द्र सरकार को चुनौती देते हुए बताया है कि ऐसी घटनायें दिल को दहला देती हैं। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद माँ-बाप को बच्चों की चिन्ता रहती है, फ़ीस के नाम पर मनमानी की जाती है और सुरक्षा के नाम पर स्कूल वाले चुप्पी साध लेते हैं। अगर ऐसा होता रहा तो हिन्दू महासभा के लोग सड़कों पर उतर आएंगे और विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
हिंदू महासभा के नेता प्रियांशु जोशी ने कहा कि अगर उस स्कूल का लाइसेंस 11 दिन के अन्दर कैंसिल नहीं किया और सही तरह से सीबीआई जांच नहीं की तो हिन्दू सभा के लोग सड़कों पर उतर जायेंगे। उन्होंने मोदी सरकार को चुनौती दी है अगर हम सरकार बनाना जानते है तो गिराना भी जानते है।












Click it and Unblock the Notifications