गन्ने के खेत में फंस गया तेंदुआ, मौके पर जुटी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी
मुरादाबाद। यूपी में मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन क्षेत्र के अगवानपुर में गन्ने के खेत में बने जाल में फंसे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। आठ घंटे से ज्यादा समय तक जाल में फंसे तेंदुए को रामनगर के जिम कॉर्बेट पार्क से आई टीम के एक्सपर्ट ने बेहोश कर जाल से मुक्त कराया।

अगवानपुर के जंगल में फंसे तेंदुए को जाल से छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेंक्यूलाइजर गन के जरिये तेंदुए को बेहोश करने के बाद वन विभाग ने उसको पिंजरे में कैद किया और अब उसे लखनऊ भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ खुद को आजाद कराने की मशक्कत में घायल भी हुआ है। घायल तेंदुए को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद स्थानीय लोगो ने भी राहत की सांस ली। जाल में फंसे तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में आये लोगों को रोकने के लिए पुलिस को भी उन्हें खदेड़ना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications