वृंदावन में सांसद हेमा मालिनी ने जमकर खेली होली, देखिए वीडियो
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भाजपा की जीत की खुशी में होली मनाने वृंदावन चली आईं। वो यहां की होली की मस्ती के रंग में पूरी तरह रंग गईं। देखिए वीडियो।
मथुरा। होली के मौके पर फेमस एक्ट्रेस और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने वृन्दावन में जमकर होली खेली। इस दौरान हेमामालिनी ने होली की मस्ती में सराबोर होकर जहां लोगो पर रंग डाला, वहीं फागुन के गीतों पर जमकर थिरकीं।

वृन्दावन में होली अपने चरम पर है। चारो ऒर रंग और गुलाल ही नजर आ रहा है।

इस मौके पर मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमामालिनी ने वृन्दावन के प्रियाकांत मंदिर में जाकर खूब होली खेली।

हेमामालिनी ने स्पेशल पिचकारी से टेसू से बना रंग भक्तों की भीड़ पर डाला।

इतना ही नहीं होली के रंग में रंगी हेमा, ब्रज के होली गीतों पर खुद को नाचने से नहीं रोक पायी।

इस मौके पर हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज की होली और पार्टी की जीत, दोनों का आनंद ले रही है।

उन्होंने सभी की होली की शुभकामनाएं भी दी। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications