सूडान में फंसे यूपी के लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू, इन नंबरों पर उपलब्ध होगी सहायता
अफ्रीकी देश सूडान में सुरक्षा संकट की स्थिति के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एक हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। जो सूडान से भारत वापसी करने वाले यूपी के निवासियों की सहायता करेगा।

सूडान (Sudan) में पिछले कुछ दिनों चल रहे संघर्ष के कारण वहां रह रहे भारत समेत अन्य देशों के नागरिकों के लिए सुरक्षा संकट की स्थित बन गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश शासन ने एक हेल्पडेस्क की शुरुआत की है, सूडान में फंसे यूपी ने निवासियों को मदद करेगा।
सूडान ने भारत वापसी करने करने वाले यूपी के लोग सहायक समीक्षा अधिकारी नीरज सिंह से मोबाइल नं0- 8920808414 और प्रोटोकॉल सहायक आशीष कुमार 9313434088 से बात कर सकते हैं। ये अधिकारी सूडान से भारत वापसी करने वाले यूपी के निवासियों की हर संभव सहायता करेंगे। इन नंबरों पर कॉल के जरिए परिजन सूडान में फंसे अपने परिजन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यूपी सरकार की ओर से शुरू किया गया हेल्पडेस्क प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के नागरिक जो सूडान में फंसे हुए हैं और इस संकट की घड़ी में सूडान से अपने देश आना चाहते हैं अथवा सूडान में किसी भी समस्या एवं जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही यूपी के जिन निवासियों के परिवार के सदस्य अथवा संबंधी जो सूडान में मुश्किल में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी मदद ली जा सकती है और सूडान संकट में फंसे संबंधी को लेकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications