UP Rain: अगले 24 घंटे में यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें IMD के ताजा अपडेट
UP Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। वहीं, कुछ जिलों में छिटपुट बारिश भी देखने को मिल रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं।
मानसून आने के बाद भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में औसत से कम बारिश हुई, जिसके कारण इस बार उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में खेती-किसानी भी प्रभावित हुई। कुछ इलाकों में धान की रोपाई भी काफी देर से हुई, जिसके कारण धान की पैदावार पर भी असर पड़ेगा।

हालांकि किसानों का कहना है कि अगर समय-समय पर बारिश होती रहती तो धान की फसल लहलहा उठती। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वाराणसी और आसपास के कई जिलों में इस साल बारिश के दौरान खेतों में बारिश का पानी भी लबालब नहीं भरा।
Recommended Video
फिलहाल बरसात को लेकर मौसम विभाग द्वारा जो अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
इन जनपदों में आगामी 24 घंटे में होगी बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार सोमवार को ललितपुर में भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के जनपद में भी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के इलाकों में वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications