शामली: तेज आंधी-तूफान में आम की फसल को भारी नुकसान, देखिए वीडियो
शामली। बीती रात उत्तर प्रदेश के शामली में तेज आंधी-तूफान के साथ आई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अब तक आये तूफान में 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। इस बार आम की मिठास फीकी रहने वाली है।

शामली जनपद में आये तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। अचानक आये आंधी-तूफान के कारण लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। तूफान इतना तेज था कि पेड़ तक उखड़कर जमीन पर गिर गए।

तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बाग मालिकों की मानें तो अब तक आये तूफान में 50 प्रतिशत आम की फसल बर्बाद हो गयी है। तूफान के कारण फसल खराब होने से बाग मालिकों के चेहरे पर मायूसी है।












Click it and Unblock the Notifications