HC के आदेश पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर शुरू हुई भर्तियां, 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की ये बंपर वैकेंसी है। जिसमें कुल 517 पदों की भर्तियां होनी हैं। पदों के मुताबिक देखें तो सबसे खास मौका असिस्टेंट प्रोफेसर का है...

इलाहाबाद। हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आरक्षण रोस्टर में संशोधन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसके साथ ही यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का ये सुनहरा मौका है। अगर आप भी यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनने को प्रयासरत हैं तो आप 12 मई तक अपना अवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रकिया में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आप इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि ऑफलाइन आवेदन रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा किए जा रहे हैं।

HC के आदेश पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर शुरू हुई भर्तियां, 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन

517 पदों पर होगी भर्तियां

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की ये बंपर वैकेंसी है। जिसमें कुल 517 पदों की भर्तियां होनी हैं। पदों के मुताबिक देखें तो सबसे खास मौका असिस्टेंट प्रोफेसर का है, इसके लिए 303 पद खाली हैं। जबकि प्रोफेसर के 67 और एसोसिएट प्रोफेसर के 145 पद शामिल हैं। आप और अधिक जानकारी के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई है।

HC के आदेश पर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर शुरू हुई भर्तियां, 12 मई तक कर सकते हैं आवेदन

हाईकोर्ट ने लगा दी थी रोक

मालूम हो कि इलाहबाद यूनिवर्सिटी में इससे पहले 290 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें कुछ विभागों के लिए शिक्षकों के इंटरव्यू भी हुए थे। लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजर्वेशन रोस्टर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए यूनिवर्सिटी को मामले का रिव्यू करवाने का आदेश दिया था। रिव्यू में आरक्षण रोस्टर में संशोधन हुआ और अब फिर एक बार भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+