गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप केस की जांच में आया नया मोड़
इससे पहले इस जांच की जिम्मेदारी आलमबाग की सीओ अमिता सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन पीड़िता ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अमेठी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दर्ज हुए मामले की जाँच अब राजधानी लखनऊ के सीओ हजरतगंज करेंगे। मंगलवार को राजधानी लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और अन्य 6 के विरुद्ध गौतमपल्ली थाने में दर्ज एफआईआर की जाँच एडीजी कानून-व्यवस्था ने सीओ आलमबाग अमिता सिंह को सौंपी थी।

जांच के दौरान अमिता पर पीड़िता ने कई संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद अमिता सिंह ने उच्चाधिकारियों से मामले की जाँच स्थानांतरित करने की मांग की थी। उक्त केस की निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा है और कोर्ट ने जो समय निर्धारित समय किया है वह भी जल्द ही पूरा होने वाला है। इस कारण पुलिस पर शीघ्र विवेचना समाप्त कर चार्जशीट लगाने का भी दबाव है। इसी लिए जाँच सीओ हजरतगंज को सौंपीं गई है।
यहां ये भी बता दें कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी लगा है इसलिए महिला थाने की एसओ भी सह विवेचक हैं। गौरतलब है की चित्रकूट की रहने वाली महिला ने पूर्व मंत्री गायत्री व उनके कई साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications