Hathras stampede: मैनपुरी में 'भोले बाबा' आश्रम के बाहर लगाई गई कई थानों की फोर्स, चलेगा बुलडोजर?

Mainpuri Bhole Baba Sakar Vishva Hari: हाथरस जनपद में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार दोपहर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल पहुंचे और इस हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। वहीं, दूसरी ओर भोले बाबा फरार हैं और पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है।

hathras-stampede-heavy-force-deployed-outside-bhole-baba-ashram-in-mainpuri-sakar-vishva-hari

हादसे में 121 लोगों की मौत हो जाने के बाद बाबा कहां फरार हैं इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि बाबा को तलाशते हुए पुलिस टीम मैनपुरी स्थित बाबा के आश्रम में पहुंची। मैनपुरी के बिछुआ में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा का आश्रम है।

कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि आश्रम राम कुटीर में ही बाबा नारायण साकार मौजूद हैं। क्योंकि उनका कहना है कि हाथरस में भगदड़ होने के बाद बाबा हाथरस से भाग कर सीधे मैनपुरी पहुंचे थे और मैनपुरी आश्रम में ही बाबा के काफिले की गाड़ियां मौजूद हैं।

अंदर भारी संख्या में अनुयायियों के मौजूद होने की आशंका
नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा की तलाश करते हुए मंगलवार की रात में ही पुलिस वहां पहुंच गई थी लेकिन कुछ पुलिसकर्मी अंदर प्रवेश हुए उसके बाद कहा गया कि बाबा आश्रम के अंदर नहीं हैं। हालांकि बुधवार को भी पुलिस टीम बाबा के आश्रम पर पहुंची।

लेकिन बुधवार को पुलिसकर्मियों को बाबा के आश्रम के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके अलावा मीडिया कर्मियों को भी बाबा के आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बुधवार को मैनपुरी में स्थित बाबा के आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आश्रम के बाहर सीओ कुरावली, सीओ करहल, सीओ भोंगांव के अलावा SHO दन्नाहार, SHO कुर्रा, SHO भोगांव, SHO बेवर भी मौजूद है इसके अलावा पुलिस लाइन से एक ट्रक पीएसी भी बुलाई गई है। वहीं आश्रम की तरफ जाने वाले रास्तों को पुलिस ने बंद कर रखा है। बाबा के आश्रम में भी प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी रोक लगा दिया गया है।

क्या बाबा के आश्रम पर चलेगा बुलडोजर?
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि मैनपुरी में 21 बीघा में बने नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के आलीशान आश्रम के कागजात राजस्व टीम खंगाल रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि मैनपुरी में बाबा के आश्रम पर बुलडोजर चल सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी स्पष्ट रूप से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर भी लोग बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+