हाथरस के BJP सांसद राजवीर दिलेर का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, इस बार नहीं मिला था टिकट

हाथरस की लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजवीर दिलेर 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि, इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 65 वर्षीय सांसद दिलेर अपने आवास पर थे, तभी अचानक तबियत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

rajveer diler death

राजवीर दिलेर 2017 में पहली बार हाथरस की इगलास विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक चुने गए थे। उसके बाद उन्हें 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से टिकट मिला। उन्होंने 2 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। राजवीर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से 4 बार सांसद रहे थे।

बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह इस बार प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री और खैर से विधायक अनूप बाल्मीकि को टिकट दिया गया। टिकट कटने के बाद भी राजवीर दिलेर भाजपा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

राजवीर दिलेर दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलीगढ़ में हुई जनसभा में पहुंचे थे। इसके अलावा हाथरस और अलीगढ़ में पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों में भी सक्रिय दिख रहे थे। इस सीट पर 7 मई को वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+