VIDEO: चलते-चलते बिजली के पोल में जा घुसा ट्रक, अंदर से निकली जली हुई लाश
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ट्रक कहां का है कहां जा रहा था और ड्राइवर कहाँ का था पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में था और नियंत्रण खोने की वजह से बिजली के खंभे में जा घुसा। ट्रक के बिजली के खंभे से टकराते ही पूरी ट्रे में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक के साथ ड्राइवर भी बुरी तरह जल गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मामला हरदोई की कोतवाली शहर क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी का है। यहां एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक से एक बिजली पोल से टकरा गया जिसके बाद एचटी लाइन में तार टूट गया और ट्रक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। ट्रक धू-धू कर जलने लगा जिससे ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। सूचना पाकर एक घण्टे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक ट्रक, डाइवर इत्यादि की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।










Click it and Unblock the Notifications