यूपी: दो बेटियों के हत्यारे बन गए मां-बाप, जानिए हैरान करने वाली वजह

हरदोई। यूपी के हरदोई में 25 दिन पहले दो सगी बहनों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मां-बाप ने ही दोनों बेटियों को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। पुलिस ने मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि परिजन अब भी खुद को बेकसूर बता रहे हैं।

Hardei police reveal murder of two sisters

मामला हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के मरई गांव का है। यहां रहने वाले शिवकुमार चौहान और पार्वती चौहान की दो बेटियों प्रिया (20) और जूली (18) ने विगत 22 अप्रैल को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश में जुटी गई। इसमें दोनों बेटियों की मौत के गुनहगार उनके माता-पिता ही निकले।

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियों के प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन से अपने प्रेमियों से बात करती थी। एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि जब इस बात की जानकारी दोनों लड़कियों के पिता को हुई तो उन्होंने अपनी बेटियों को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही दोबारा उन्हें चेहरा न दिखाने और मर जाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर परेशान बेटियों ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की गई तो इनका गुनाह सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+