हरदोई: कई सालों बाद गांव में बनी सड़क दो घंटे में उखड़ गई

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में भ्रष्टाचार का एक अजीब नमूना देखने को मिला। यहां कई सालों बाद बनीं एक सड़क भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई। ये सड़क जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव में कई सालों के बाद आवागमन के लिए बनवाई गई थी जो मात्र 2 घंटे में ही उखड़ गई। सड़क के दो घंटे में ही उखड़ जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने काफी रोष जताया और जिलाधिकारी को इसकी सूचना दी थी लेकिन भ्रष्ट ठेकेदारों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

hardoi newly formed road distroyed with in 2 hours

मामला हरदोई मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंडोना गांव का है जहां पर काफी वर्षों से आवागमन के लिए कोई भी पक्की सड़क नहीं थी जिसकी वजह से वहां पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता था जिससे गांववालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। काफी कोशिशों के बाद गांव से एक सड़क पास कर दी गई लेकिन हद तो तब हो गई जब यह सड़क निर्माण शुरू हुआ। सरकार के भ्रष्टतंत्र और ठेकेदारों की मनमानी से मानक के विपरीत बनी यह सड़क मात्र 2 घंटे तक ही टिक पाई और पूरी सड़क धीरे-धीरे उखड़ गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदारों से इसका विरोध किया तो ठेकेदार गांववालों को पहेली समझाने लगे जब इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई तो ठेकेदारों ने तुरंत सड़क पर किया गया घटिया निर्माण बटोरकर दोबारा से सड़क निर्माण शुरू कराया, लेकिन योगीराज में भी ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार जेई या किसी भी जिम्मेदार पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

ये भी पढ़ें- गोल्ड मेडल लेने नाचते हुए स्टेज पर पहुंचा व्यापारी, कैमरे में कैद हुई मौत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+