VIDEO: हाईटेंशन लाइन के एकदम नीचे से गुजर गया शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

हरदोई। इसे नादानी कहेंगे या पागलपन लेकिन ये एक बचकानी हकीकत है। हैरतअंगेज करने वाला एक मामला हरदोई से सामने आया जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यहां के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां कछौना कोतवाली के अतंर्गत बालामऊ रेलवे स्टेशन पर उस समय हडकंप मच गया जब एक युवक रेलवे लाईन के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाईन के पोल पर चढ़ गया।

hardoi man walking over hightension line poll

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यह युवक रेलवे लाइन के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के आसपास ऐसे घूम रहा जैसे कि जमीन पर चल रहा है। ट्रेनों को गति देने वाली बिजली के तारों से 10 फिट कोई परिंदा जब गुजरता है तो विस्फोट के साथ वह दुनिया छोड़ देता है लेकिन यह युवक पोल पर चहलकदमी कर रहा है। इस सनकी युवक का स्टंट देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसे थम गई। अपनी जान की परवाह ना करते हुए युवक लाईन के पोल को पार कर दूसरी तरफ सकुशल उतर भी गया। इस दौरान लोग सांस रोक कर तमाशबीन बने रहे। हालांकि घटना में वह बाल-बाल बच गया ,लेकिन उसके पोल से उतरते ही रेलवे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह वीडीओ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+