VIDEO: प्रिंसिपल के बेटे ने की 5th क्लास की बच्ची से गंदी हरकत
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के 'एडोब इंटरनेशनल स्कूल' में मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रिंसिपल के बिगड़ैल बेटे ने अपने ही स्कूल की पांचवी क्लास की छात्र से छेड़छाड़ कर दी। प्रिसिंपल के बेटे ने बच्ची के साथ सम्बंध बनाने की भी कोशिश की और अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होने पर छात्रा से मारपीट की और उसे व उसके परिवार को जान से मरने की धमकी भी दी। छात्रा ने अपने परिवार को आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला एक सप्ताह पूर्व थाना धौलाना क्षेत्र के एडोब इंटरनेशनल स्कूल का है। जहां स्कूल प्रिंसिपल के बिगड़ैल बेटे ने स्कूल की पांचवी क्लास में पढ़ रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी और जब छात्रा ने इसको विरोध किया तो आरोपी ने उस छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी। डरी सहमी छात्रा ने किसी को मामले के बारे में कुछ नहीं बताया। आज जब एक सप्ताह बाद प्रिंसिपल क बेटे की हरकतें बढ़ने लगी तो छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बता दी। मामले का पता लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा स्कूल में पहुंच गए और जाँच पड़ताल शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में मामला सही निकला और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications