'सारे दीये खरीद लिए', यूपी पुलिस ने किया दिल जीतने वाला काम, बूढ़ी अम्मा की बन गई दिवाली
Hapur News Uttar Pradesh: जब कोई इंसानियत को बढ़ावा देता है या दूसरों के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है तो वह सिर्फ उस शख्स का ही दिल नहीं जीत लेता बल्कि सभी के दिलों पर राज करता है। ऐसा ही कुछ काम उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है। यूपी पुलिस ने दिल जीतने वाला काम किया है। सड़क किनारे दीये बेच रही एक बुजुर्ग महिला की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब उसके सारे दिए एक झटके में बिक गए। खरीदने वाला कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस रही। अपराध और अपराधियों के प्रति सख्त रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की पुलिस की दरियादिली देखन को मिली। जिस पुलिस का नाम सुनते ही बड़े बड़े अपराधियों के मन में खौफ छा जाता है आज उसी पुलिस की वजह से बूढ़ी महिला के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस ने यह दिल जीतने वाला काम किया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खाकी वर्दीधारी एक बुजुर्ग महिला के दिए खरीदते नजर आ रहे हैं। इस महिला ने सड़क किनारे दीयों की दुकान लगा रखी है। पुलिसवालों ने देखा कि महिला काफी देर से बैठी है उसके दिए खरीदने कोई नहीं आ रहा वह काफी निराश है। ऐसे में उन्होंने बुजुर्ग महिला खुश करने की योजना बनाई। उसके पास पहुंचे और सारे दिए खरीद लिए। फिर क्या था महिला की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

उसके पास इनके लिए कोई शब्द भी नहीं था। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जो मुस्कान थी वह सब कुछ कहबराही थी। दिल से वह पुलिसवालों को दुआ दे रही थी। दोनों हाथ पुलिस वालो के सिर पर रखकर उन्हे आशीर्वाद दे रही थी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वायरल वीडियो मैने भी देखा। मुझे बेहद खुशी हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की ही रहती है। पुलिसकर्मियों ने सराहनीय काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications