VIDEO: हापुड़ में 'खच्चर मेले' की इस बार बढ़ी रौनक, खरीददारों की उमड़ी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा के खच्चर मेले में इस बार कुछ अलग ही नजारा है। इस बार इस खच्चर मेले में 5 हजार से लेकर लाखों रुपए तक के खच्चर और घोड़े बिक रहे हैं।
हापुड़। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा में खच्चर मेले की रौनक देखने को मिल रही है। राजकीय मानचित्र पर आ जाने के बाद मेले में भी खच्चरों और घोड़े खरीददारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है की जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़ में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को राजकीय घोषित किया है। तब से मेले में लगातार सब कुछ नया देखने को मिल रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के खच्चर मेले में इस बार कुछ अलग ही नजारा है। इस बार इस खच्चर मेले में 5 हजार से लेकर लाखों रुपए तक के खच्चर और घोड़े बिक रहे हैं। जिन्हें खरीदने के लिए कई राज्यों के लोग आ रहे हैं और आसपास के राज्यों से आए व्यापारियों ने खच्चर मेला लगाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications