Hamirpur News: आसमान से अचानक उतरा विशाल गिद्ध, चौंके हुए लोग बोले- ऐसा पक्षी जिंदगी में पहली बार देखा
Hamirpur News: हमीरपुर शहर में सोमवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब आसमान से अचानक थकान से चूर एक विशाल गिद्ध नीचे आ गिरा। स्थानीय लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन बाद में समझ आया कि यह कोई साधारण पक्षी नहीं बल्कि दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है।
ग्वालटोली मोहल्ले में उतरे इस पक्षी को देखकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हैरत के साथ उसके पंख फैलते देखे और मोबाइल कैमरों में तस्वीरें कैद कीं। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

फिलहाल, जानकार के बाद टीम वहां पहुंची और अब गिद्ध की सेहत वन विभाग की देखरेख में सुधारी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि वह सामान्य आहार ले रहा है लेकिन उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। विभाग उसे पिंजरे में रखकर निगरानी कर रहा है।
समाजसेवी ने दिखाई संवेदनशीलता
इस बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवी जलीस खान ने गिद्ध को घायल हालत में देखा तो तुरंत गोद में उठाकर घर ले आए। उन्होंने उसके लिए भोजन की व्यवस्था की और जब उड़ान में दिक्कत दिखी तो वन विभाग से संपर्क किया।
जलीस खान का कहना है कि अगर तुरंत कदम न उठाया जाता तो आवारा कुत्ते या अन्य जानवर उसे नुकसान पहुंचा सकते थे। उनकी सतर्कता से यह दुर्लभ प्रजाति आज सुरक्षित है और इलाज पा रही है।
वन विभाग की सक्रियता
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचते ही गिद्ध को पशु अस्पताल ले गई। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसकी जांच की और आहार दिया। गिद्ध ने भोजन अच्छे से ग्रहण किया लेकिन उड़ान की ताकत अभी उसमें नहीं लौटी है।
वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि गिद्ध का वजन करीब साढ़े तीन किलो है और शारीरिक रूप से सामान्य दिख रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में वह जल्द ठीक होने की उम्मीद है।
विलुप्त होती प्रजाति का सदस्य
जानकारों ने बताया कि यह गिद्ध यूरेशियन ग्रिफॉन प्रजाति का है, जिसे आमतौर पर इजिप्शियन वल्चर भी कहा जाता है। यह पक्षी अरब देशों और हिमालय की ऊंचाइयों में पाया जाता है। मौजूदा समय में इसकी संख्या तेजी से घट रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी उड़ान और थकान के कारण यह गिद्ध रास्ता भटककर हमीरपुर पहुंचा। इसके पंख करीब तीन मीटर तक फैलते हैं और यह ऊंचाई से घंटों उड़ान भरने में सक्षम होता है। वन विभाग का कहना है कि फिलहाल गिद्ध को बड़े पिंजरे में रखा गया है। जैसे ही वह पूरी तरह स्वस्थ होगा, उसे छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications