Guru Govind Singh Jayanti 2025 School Holidays: क्या आज यूपी में स्कूल बंद है?
Guru Govind Singh Jayanti 2025 School Holidays: आज गुरु गोबिंद सिंह की जंयती है। यह दिन साहस, त्याग, समानता और धर्म की रक्षा के संदेश का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है जो कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, निगमों और परिषदों में लागू है।
कुछ जगहों पर कई निजी स्कूलों में भी अवकाश घोषित है हालांकि निजी स्कूल अपने स्तर पर छुट्टी को लेकर अलग-अलग निर्णय ले सकते हैं इसलिए अभिभावकों को स्कूल प्रशासन की सूचना अवश्य देखनी चाहिए।

क्यों मनाई जाती है Guru Govind Singh Jayanti 2025?
गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 27 दिसंबर 1666 को पटना साहिब (बिहार) में हुआ था। उनके पिता नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर थे, जिन्होंने धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। गुरु गोबिंद सिंह ने बचपन से ही अद्भुत वीरता, आध्यात्मिक चेतना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। गुरु गोबिंद सिंह का सबसे बड़ा योगदान 1699 में 'खालसा पंथ' की स्थापना की थी।
सेवा, दान और परोपकार
इस दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन, नगर कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, दान और परोपकार करते हैं।
Guru Govind Singh Jayanti 2025 का महत्व
गुरु गोबिंद सिंह जयंती का महत्व केवल एक ऐतिहासिक तिथि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें निम्नलिखित बातें भी सिखाती है।
- अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होना
- धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा करना
- जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समानता को अपनाना।
- निडर, अनुशासित और नैतिक जीवन जीना।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications