UP Breaking Ceremony: मेरी किसी राजनीतिक दल से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है: PM मोदी
लखनऊ, 03 जून। यूपी में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की तरफ से शुक्रवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए मोदी ने कहा कि 'मैं सभी निवेशकों का धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने यूपी के युवाओं पर भरोसा किया है। आप लोगों से मैं बस यही कहना चाहता हूं कि निवेशकों के सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में हैं और इनके साथ काम करके बिल्कुल भी दुखी और निराश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो वैश्विक परिस्थियां हैं, वे हमारे लिए अवसर लेकर आईं हैं और इसी का परिणाम आज हम सब देख रहे हैं. जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में हम सबसे तेजी से गति कर रहे हैं।' आपको बता दें कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योगपति गौतम अडाणी ने राज्य में 70 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है।

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
कानपुर देहात
मुझे खुशी है कि मेरे निमंत्रण पर प्रधानमंत्री जी मेरे पैतृक गांव पधारे, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री जी इस छोटे से गांव में जनता से मिलने आए हैं ये आपकी उदारता है: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के परौंख गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद pic.twitter.com/u8IWCz3saA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
कानपुर देहात
मेरी किसी राजनीतिक दल से या किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि देश में एक मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/FCE3fW9IMD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
#WATCH उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बच्चों के बीच एक दिलचस्प बातचीत हुई। pic.twitter.com/w1g1iujlUp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के परौंख गांव में पथरी माता मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/XTTL56xL26
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
मैं निवेशकों का इसलिए धन्यवाद करता हूं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति पर भरोसा किया है। आपके सपनों और संकल्पों को नई ऊंचाई, नई उड़ान देने का सामर्थ्य उत्तर प्रदेश के नौजवानों में है: यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में PM मोदी pic.twitter.com/G9p6pqoeJ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications