विदाई के समय गिरा दूल्हा तो खुल गई पोल, बिना दुल्हन के लौटी बारात
Recommended Video

सुल्तानपुर। शादी का मंडप सजा हुआ था और बारात आ चुकी थी, हर कोई हंसी-खुशी स्वागत-सत्कार में भी लगा था। मंत्रोच्चार के बाद वैवाहिक रस्में अदा होते-होते विदाई का वक्त आ गया और ठीक उसी समय अनहोनी हो गई। अनहोनी ये कि दूल्हा बेहोश हो गया, इस पर घरातियों ने दूल्हे को मिर्गी रोग से ग्रस्त होने का आरोप लगाते हुए बारात बैरंग वापस लौटा दी। मामला लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली नरायनपुर गांव का है।

मिश्रौली नरायनपुर गांव का मामला
जानकारी के अनुसार, जिले से 28 किलोमीटर दूर लम्भुआ कोतवाली अंतर्गत लम्भुआ-गरये रोड पर मिश्रौली नरायनपुर गांव स्थित है। दो महीने पहले यहां के निवासी रामगोपाल सोनी की बेटी शिवानी का ब्याह जौनपुर ज़िले के शाहगंज निवासी शिवराम सोनी के बेटे अर्जुन सोनी के साथ तय हुई थी।
तय वक्त के अनुरूप अर्जुन के बाप शिवराम अपने रिश्ते-नाते और संम्बधियों के साथ बेटे की बारात लेकर बीते शुक्रवार की रात मिश्रौली नरायनपुर गांव पहुंचे थे। लोगों की मानें तो रात से लेकर भोर तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शादी की सभी रस्में अदा की जा रही थी। दूल्हा और दूल्हन ने एक साथ सात फेरे भी ले लिये थे कि शनिवार भोर में विदाई की तैयारी होने लगी।
विदाई के समय बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ा दू्ल्हा
इस बीच इधर घराती लड़की की विदाई की तैयारी कर रहे थे और उधर एकाएक दू्ल्हा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बस फिर क्या था दूल्हे के इस तरह गिरते ही, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। अब दूल्हे की बीमारी की जानकारी सबके सामने आ चुकी थी। बीमारी की जानकारी न देने से नाराज घरातियों ने लड़की को विदा करने से मनाकर दिया। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई अंत में मान-मनौव्वल भी हुई पर बारात बिन दुल्हन के ही वापस गई।












Click it and Unblock the Notifications