माचिस मांग ली तो दादा ने उतार दिया मौत के घाट

यूपी के शाहजहांपुर में माचिस को लेकर हुए एक विवाद के बाद युवक ने बाग में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। विवाद युवक और उसके दादा-दादी के बीच हुआ। तो मृतक की पत्नी ने दादा-दादी पर हत्या का आरोप लगाया है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में माचिस को लेकर हुए एक विवाद के बाद युवक ने बाग में पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। विवाद युवक और उसके दादा-दादी के बीच हुआ। जिसके बाद युवक ने पहले तो दादा-दादी की जमकर पिटाई की, उसके बाद खुद को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। वहीं मृतक की पत्नी ने दादा-दादी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुकान से खरीदने गया था माचिस

दुकान से खरीदने गया था माचिस

दरअसल मामला जलालाबाद के अहमदगंज गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाले 28 साल के ब्रजेश कुमार की शादी 9 साल पहले पिंकी देवी से हुई थी, दोनों की दो बेटियां हैं। ब्रजेश के माता-पिता की बिमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक ब्रजेश के दादा की परचून की दुकान है। बीते शुक्रवार की शाम ब्रजेश अपने दादा की दुकान से माचिस लेने गया था। दादा ने माचिस देने से इनकार कर दिया। उसके बाद घर लौटे दादा के साथ ब्रजेश ने मारपीट की, इस दौरान ब्रजेश ने अपनी दादी को भी पीटा।

बाग में पेड़ पर लटकी मिली शख्स की लाश

बाग में पेड़ पर लटकी मिली शख्स की लाश

उसके बाद ब्रजेश घर से कहीं चला गया। जिसके बाद सुबह ब्रजेश की लाश गांव के ही एक बाग में पेड़ से लटकती मिली। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे परिजनों ने ब्रजेश की लाश लटकती देखी तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक ब्रजेश की पत्नी पिंकी देवी का कहना है कि उसका पति खेतीबाड़ी करता था लेकिन उसको दादा-दादी परेशान करते थे। बीती रात उसके पति का दादा-दादी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके दादा ने ब्रजेश की हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया है।

रात में मारपीट करते दिखा था पोता

रात में मारपीट करते दिखा था पोता

मृतक के परिजनों का कहना है कि बीती रात मजाक मजाक में ब्रजेश अपने दादा दादी को लाठी-डंडों से पीट रहा था। उसके बाद वो घर से चला गया। आज सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती पाई गई है। अभी तक ये तथ्य सामने आए है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की मौत का कारण क्या है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+