Covid 19 के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट हुई सरकार, जानिए वन डिस्टिक वन मेडिकल कॉलेज पर क्यों है फोकस

लखनऊ, 17 जून: उत्तर प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए मामलों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज दिये जाने के कार्य में तेजी लायी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लोग टीके की दूसरी खुराक समय से लें।

योगी आदित्यनाथ

पिछले 24 घंटे में 413 मामले सामने आए

बैठक में बताया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 413 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 209 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1849 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 04 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 59 लाख 27 हजार 837 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

अब तक 13 करोड़ लोगों को लग चुकी है डोज

बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 33 करोड़ 45 लाख 50 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 13 करोड़ 99 लाख 99 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 94.96 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। इसी आयु वर्ग में 15 करोड़ 33 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

टेस्टिंग और टीकाकरण पर ध्यान

उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में देश में शीर्ष स्थान पर है। विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 98.79 प्रतिशत किशोर कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 82.92 प्रतिशत किशोर टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर चुके हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 92.80 प्रतिशत बच्चों ने टीके की पहली खुराक तथा 53.44 प्रतिशत बच्चों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त कर ली है। 33 लाख 57 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज' के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गम्भीरता से प्रयास कर रही है। असेवित जनपदों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु पी0पी0पी0 नीति घोषित की गयी है। उन्होंने प्रदेश में पी0पी0पी0 मोड पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+