गोरखपुर हादसा: केंद्रीय मंत्री ने जताई साजिश की आशंका, पद से हटाए गए डॉ कफील खान

गोरखपुर। गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई बच्चों की मौत को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अस्पताल में लगातार हो रही बच्चों की मौत की वजह से अब प्रशासन पर सवाल उठने लगे है।

 Gorakhpur Tragedy: union minister Faggan Singh Kulaste said Conspiracy Behind Children Death in BRD Medical college

इस हादसे पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री ने साजिश की आशंका जताई है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि इसमें किसी न किसी की साजिश भी हो सकती है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 9 तारीख से पहले की मौतें और 9-12 अगस्त के आंकड़े देखें तो स्‍पष्‍ट रूप से समझ आएगा कि जो दबाव है, उस दबाव के कारण मौतें हुई हैं।

पद से हटाए गए कफील खान

गोरखपुर हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का दौरा किया और गहन जांच की बात कही। इस दौरे पर बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद बीआरडी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर कफील खान को हद से हटा दिया गया। उन्हें अस्पताल की सभी ड्यूटी से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. भूपेंद्र शर्मा को अस्पताल का नया पीडियाट्रिक्स विभाग का नया नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+