Gorakhpur: CM योगी के गोरखपुर का 'ग्लोबल' धमाका! सबको पीछे छोड़ अपने नाम किया ये World Record

Gorakhpur Sets World Record: गोरखपुर ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा धमाका किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में चले 'AI फॉर ऑल अवेयरनेस प्रोग्राम' ने सिर्फ एक हफ्ते में 7,64,187 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को इसका सर्टिफिकेट सौंपा। आइए जानतें हैं इस प्रोग्राम की खास बातें क्या हैं?

gorakhpur sets world record

लक्ष्य से बहुत आगे निकला गोरखपुर

महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) ने इस अभियान के लिए 5 लाख रजिस्ट्रेशन का टारगेट रखा था, लेकिन लोगों के उत्साह ने इस आंकड़े को 7.5 लाख के पार पहुंचा दिया।

  • सहयोग: इस मुहीम में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों ने साथ मिलकर काम किया।
  • टीम वर्क: गोरखपुर यूनिवर्सिटी और मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे कई संस्थानों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
UP में वाहन मालिक सावधान! अगर नहीं किया ये काम तो कटेगा 15 हजार का चालान
UP में वाहन मालिक सावधान! अगर नहीं किया ये काम तो कटेगा 15 हजार का चालान

क्या सिखाया जाएगा इस प्रोग्राम में?

यह कोर्स पूरी तरह फ्री (निशुल्क) है और इसका मकसद युवाओं को आज के दौर की सबसे जरूरी तकनीक यानी 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) से जोड़ना है। इसमें ये चीजें सिखाई जाएंगी:

  • AI की जानकारी: AI क्या है और यह कैसे काम करता है।
  • साइबर सुरक्षा: इंटरनेट पर होने वाली धोखाधड़ी (फ्रॉड) से कैसे बचें।
  • सुरक्षित डिजिटल आदतें: पासवर्ड और ओटीपी (OTP) को सुरक्षित रखने के तरीके।

टेक्नोलॉजी का नया केंद्र बनेगा गोरखपुर

रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की शुरुआत भी हुई है। यह सेंटर युवाओं को भविष्य की नौकरियों और नई तकनीक के लिए तैयार करने में बड़ी मदद करेगा।

UP में कौशल और रोजगार का महाअभियान! योगी सरकार ने गोरखपुर ITI भवन किया उद्घाटन, 50 हजार को सीधे नौकरी
UP में कौशल और रोजगार का महाअभियान! योगी सरकार ने गोरखपुर ITI भवन किया उद्घाटन, 50 हजार को सीधे नौकरी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+