लड़की ने कहा मुझे मुस्लिमों से नफरत है तो अमीनुल हक बना गया 'सनी सिंह' फिर ऐसे खुली पोल

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने दगाबाज प्रेमी को गिरफ्तार किया है। साथ ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रही युवती को भी पुलिस ने बरामद किया है। युवक के पास से नगदी समेत आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम अमीनुल हक के तौर पर तस्दीक है। दरअसल गैर मजहब की युवती को शादी का झांसा देकर धोखेबाज प्रेमी भागने की फिराक में था। दिलचस्प है कि मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती से मेलजोल बढ़ाया था। हैरानी की बात ये है कि युवती ने युवक से बातचीत में कहा है था उसे मुस्लिम युवकों से नफरत है। बावजूद इसके युवक ने अपना नाम सनी विश्वकर्मा बताकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया था।

gorakhpur muslim man trapped a hindu girl saying he is hindu

वहीं संदिग्ध हालत में देखे जाने पर पुलिस ने जब प्रेमी युगल से पूछताछ की तो सारा माजरा सामने आया है। मामला गुलरिहा थाना के भटहट इलाके के पास का है जहां गांव का अमीनुल हक जो कि हैदराबाद में पेंटिंग का काम करता है। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में रहने के दौरान गोरखपुर के पिपराईच इलाके की एक युवती से मिस कॉल से शुरू हुआ फोन पर बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। गौरतलब है कि फोन पर युवती ने युवक से बताया था कि वह मुस्लिम लड़कों से नफरत करती है।

लेकिन इस बात की जानकारी के बाद युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती से बातचीत करता रहा। वहीं इन दिनों अमीनुल हक ईद का त्योहार मनाने अपने घर आया था। संयोग से अमीनुल और युवती का घर अगल-बगल के थाना क्षेत्र निकल आये। ऐसे में मुलाकात होने पर अमीनुल हक ने युवती से शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ हैदराबाद भागाकर ले जाने की फिराक में था। लेकिन गुलरिहा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुये धोखेबाज युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

वहीं आरोपी युवक ने खुद की करतूत को बयां करते हुये कहा है कि वह युवती से प्यार करता था और उसी से शादी करना चाहता था। हालांकि उसने खुद का गलत नाम बताये जाने पर कहा है कि युवती को उसने बाद में सब बता दिया था। हालांकि युवती ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है। लेकिन युवक के दूसरे समुदाय का होने पर उसे सदमा लगा। वहीं इस मामले में एसएसपी शलभ माथुर ने कहा है कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज करने के साथ ही उसे जेल भेजा जा रहा है। इसके आलावा जांच में और भी कुछ सामने आने पर उसकी हिसाब से कार्रवाई करने की बात भी एसएसपी ने कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+