Cancelled Trains List: गोरखपुर - जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur-Jammu Tawi Express Cancelled Trains List News Indian Railway:पूर्वोत्तर रेलवे लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा दे रहा है। कही तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है तो कहीं इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इन कार्यों की वजह से पूर्वोत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसमें गोरखपुर - जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले वे पूरी जानकारी अवश्य कर लें।

indian railway
यहां देखें पूरी लिस्ट

- गोरखपुर से 22 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- जम्मूतवी से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- भागलपुर से 04 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त है।

- जम्मूतवी से 06 एवं 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

- उदयपुर सिटी से 06 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 19601 उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

- लालगढ़ 05 सितम्बर, 2025 को चलाई गयी 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

- किशनगंज से 05 सितम्बर, 2025 को चलाई गयी 15715 किशनगंज़-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जायेगी।

- टनकपुर से 05 सितम्बर, 2025 को चलाई गयी 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+