डॉक्टर कफील और दो अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में तमाम बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी डॉक्टर कफील खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों को पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्टर कफील खान को एसपी विनय सिंह और सीओ रवि कुमार राय की टीम ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि शनिवार को डॉक्टर कफील खान बहराइच के जिला अस्पताल पहुंच गए थे और यहां पर उन्होंने जमकर हंगामा काटा था।

जिला अस्पताल में पहुंचकर कफील खान ने आरोप लगाया था कि यहां बच्चों का सही इलाज नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से बच्चों की मौत हो रही है। जिला अस्पताल में अपराह्न करीब 2.15 बजे चिकित्सक ओपीडी खत्म कर बाहर निकले थे कि चिल्ड्रेनवार्ड में किसी डॉक्टर के इलाज करने की खबर मिली। चिल्ड्रेनवार्ड प्रभारी डॉ. केके वर्मा व अन्य वार्ड में पहुंचे तो डॉ. कफील तीमारदारों को सही इलाज न करने की बात कहकर भड़का रहे थे। जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने विरोध करते हुए उन्हें बाहर निकलने को कहा। तभी वह अपने अन्य सार्थियों के साथ वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें पकड़कर सीएमएस डॉ. डीके सिंह के पास ले गए।
डॉक्टर कफील का कहना था कि उन्हें लापरवाही की वजह से बर्खास्त किया गया था तो यहां भी योगी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। आपको बता दें बीआरडी अस्पताल में 71 बच्चों की मौत के मामले में हाल ही में कफील जमानत पर रिहा हुए हैं। वहीं इस पूरे मामले में बहराइच जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके सिंह का कहना है कि डॉक्टर कफील का मकसद बच्चों का इलाज करना नहीं बल्कि उनके अभिभावकों को भड़काना था।
इसे भी पढ़ें- मालदीव चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति को इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने हराया, भारत के लिए अच्छे संकेत












Click it and Unblock the Notifications