दबंगो ने युवक को ईंट से पीट कर किया घायल, देखें सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में तीन बाइक सवार दबंग युवकों ने पुराने विवाद के चक्कर में एक युवक की पिटाई कर दी। दबंगों ने सरेराह क्रूरता और बेरहमी से ईंट, लात, घूंसो से युवक को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।

दबंगो ने युवक को ईंट से पीट कर किया घायल, देखें सीसीटीवी फुटेज

वाराणसी में दबंग युवकों को न तो कानून का भय है और न इनके मन में पुलिस नाम की दहशत। पूरा मामल 28 अगस्त का है जब सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में तीन बाइक सवार दबंग शिवम नामक युवकों ने पुराने विवाद को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब तीनो एक शख्स को पीट रहे थे तो आसपास खड़े कुछ लड़के इसका पूरा नजरा देख तो रहे थे लेकिन किसी ने छुड़ाने की कोशिश नही की।

वहीं इस घटना के सीसीटीवी वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित युवक शिवम राय की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बेनीपुर के रहने वाले अनूप वर्मा और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर अब आरोपियों की तलाश कर रही है। इस पूरे मामले पर सीओ कैण्ट राकेश नायक ने बताया कि सभी दोषी युवकों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित युवक अभी खतरे से बाहर है जल्दी ही अनूप वर्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी की जाएगी और घटना की वजह का खुलासा होगा।

ये है पूरा मामला

दरसअल सारनाथ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर के रहने वाले शिवम राय जब इसी थाना क्षेत्र के बेनीपुर इलाले में किसी काम से गया था तभी बाइक सवार तीन युवक बाइक से आये और अचानक से शिवम राय पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा हैं कि कई लड़के उसी रास्ते से से गुजर भी रहे थे। लेकिन दबंग युवकों की गुंडागर्दी देख किसी की हिम्मत नही हुई कि बीच बचाव करे। दबंग युवको में से एक ने जमीन से ईंट उठाई और शिवम राय के सिर और पीठ पर ईंट से हमला कर दिया जिसके बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले। कई लड़को ने इनका पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। इस घटना के बाद शिवम राय ने जब अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया तब जाकर शिवम के पिता त्रिलोकी राय ने सारनाथ में मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें इस शख्स की पहचान अनूप वर्मा के रूप में हुई जबकि उसके दो साथी की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल तीनो आरोपी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+