गोंडा मेडिकल कॉलेज महाराज देवी बख्श सिंह के नाम पर होगा: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोंडा में मेडिकल कॉलेज का नामकरण महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर करने की घोषणा कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में उनकी प्रतिमा लगेगी। 1857 का उनका इतिहास लिखा जाएगा। उनके इतिहास के साथ आने वाली पीढ़ि के लिए एक नई प्रेरणा होगी।

आजादी के बंदो को भारत माता की सही सेवा करने वालों को भारत इसी तरह से सम्मान देगा। किसी के नाम पर मेडिकल कॉलेज होगा, किसी के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज होगा, किसी के नाम पर पॉलिटेक्निक होगा, किसी के नाम पर कॉलेज होगा, किसी के नाम पर हाईवे-एक्सप्रेसवे होगा। उन्हें सम्मानित करने से आने वाली पीढ़ि बार-बार प्रेरित होगी। 2017 से पहले गोंडा की स्थिति क्या थी।

cm yogi

स्वच्छता का जब सर्वे आया था तो गोंडा का स्थान 17वां था, गोंडा सबसे गंदा शहर था। उस वक्त मैंने विधायक प्रतीक भूषण से कहा था कि गोंडा को स्वच्छ शहर बनाओ। आज गोंडा साफ दिख रहा है। ये के जनप्रतिनिधी यहां के विकास के लिए जो भी बात करेंगे उसके लिए सरकार के खजाने हमेशा खुले रहेंगे। उसके लिए पैसा कभी कम नहीं होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा को 1700 करोड़ रुपए से अधिक की 442 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा,जनपद गोण्डा में आज लगभग ₹1,700 करोड़ की 442 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ। गोण्डा के इस चिकित्सा महाविद्यालय का नामकरण महाराजा देवी बक्श सिंह जी के नाम पर होगा। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+