Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gola Gokrannath Assembly Election;BJP की कोर कमेटी ने लिया ये बड़ा फ़ैसला, इस चेहरे पर लगाएगी दांव ?

उत्तर प्रदेश के Gola Gokrannath Assembly Constituency 2022 चुनाव को लेकर बीजेपी (Bhartiya Janta Party) अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में गोलागोकर्ण विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर कोर कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में चर्चा की गई। कमेटी में इस बात पर चर्चा की गई कि दिवंगत बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को इस विधानसभा से टिकट दिया जाए। हालांकि पार्टी की परम्परा के अनुसार चार नामों का पैनल केंद्र को भेजा जाएगा और उसके बाद केंद्र ही इस पर अंतिम मुहर लगाएगा।

बीजेपी

अरविंद गिरी के बेटे अमन को मिलेगा टिकट ?

बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ सीट पर लगभग नाम तय कर लिया गया है। उस सीट से बीजेपी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के बेटे को उम्मीदवार बनाए जाने की पूरी संभावना है। पार्टी में भी यह परम्परा रही है कि किसी विधायक के निधन होने पर परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट दिया जाता है। उनके बेटे अमन गिरी के नाम को भी केंद्र को भेजे जाने वाले पैनल में शामिल किया जाएगा।

23 फरवरी को होगा चुनाव

गोला गोकर्णनाथ खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले 403 उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। गोला गोकर्णनाथ के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 23 फरवरी को होगा और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 2017 में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर 3,65,748 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से 1,95,482 पुरुष और 1,70,266 महिला मतदाता थीं। नोटा को 0.8 फीसदी वोट पड़े।

अरविंद ने भारी अंतर से जीता था चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र से 11 उम्मीदवार मैदान में थे। गोला गोकर्णनाथ भारतीय जनता पार्टी की 312 सीटों में से एक थी। यह एकतरफा मुकाबला था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अरविंद गिरी ने समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 55,017 मतों के भारी अंतर से हराकर आराम से चुनाव जीत लिया।

सपा के विनय तिवारी को दी थी मात

कुल वोटों में से 97.5% शीर्ष तीन उम्मीदवारों को डाले गए। भारतीय जनता पार्टी के अरविंद गिरी को कुल 1,22,497 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 67,480 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बृज स्वरूप कनौजिया 51,542 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष तीन पार्टियों ने क्रमश: 49.4%, 27.2% और 20.8% दर्ज किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 में समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी ने बहुजन समाज पार्टी की सिम्मी बानो को 19,329 मतों से हराया था।

6 सितंबर को हुआ था अरविंद गिरी का निधन

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद गिरी का 6 सितंबर को निधन हो गया था। वह 65 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भाजपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। गिरि 1993 में समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए थे। 2006 में सपा उम्मीदवार के रूप में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 2017 और 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लखीमपुर खीरी की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+