Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बकरी बनी मुसीबत, किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर टूटा

बकरी की आदत है चरना और इन लोगों का काम है लड़ना! तभी तो बकरी ने सब्जी क्या चर ली दोनों परिवार खून बहाने पर उतारू हो गए...

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में खेत में बकरी के घुस जाने के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। करीब एक घंटे तक खेत में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बकरी बनी मुसीबत, किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर टूटा

घटना कटरा थाना क्षेत्र के गड़िया लाईखेड़ा गांव का है। जहां सगीर खान के खेत में इरफान खान की बकरी चली गई और उस बकरी ने खेत में सब्जी को खाना शुरू कर दिया। घायल सगीर की माने तो जब वो बकरी की शिकायत लेकर इरफान के घर पहुंचा तो इरफान बकरी को देखने खेत में पहुचा। इस दौरान इरफान के पीछे-पीछे उसके भाई और बेटे भी खेत पर आ गए। तभी खेत पर दोनों में बात ज्यादा बढ़ गई और इरफान और उनके साथियों ने सगीर के परिवार पर हमला कर दिया। बचाव में उसकी तरफ से भी लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों तरफ से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

बकरी बनी मुसीबत, किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर टूटा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं घायल इरफान खान ने बताया कि उसकी बकरी सगीर के खेत में गई जरूर थी लेकिन उसने कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया था। जब हमने खेत पर जाकर देखा तो वहां पर कहीं भी बकरी का खाया हुआ नहीं मिला था। तभी उसने सगीर से कहा की बकरी ने कोई नुकसान नही पहुंचाया है, इतने में सगीर की तरफ से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। उसके बाद बचाव में उसने भी हमला किया।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+