Global Investor Summit 2023: UP सरकार ने CM Yogi को लेकर बनाया ये मास्टर प्लान
Uttar Pradesh सरकार 2022-23 में होने वाली Global Investor Summit 2023 की तैयारियों में जुट गई है। यूपी की व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विदशों से बड़े पैमाने पर निवेश लाने की कवायद शुरू की है। इसी रणनीति के तहत विदेशों में भी सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो कराए जाएंगे। सूत्रों की माने तो योगी शिकागो और सेन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं। दरअसल सीएम योगी ने सीएम ने अधिकारियों को यूके, यूएसए, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इज़राइल, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो आयोजित करना शुरू करने का निर्देश दिया है ताकि इस आयोजन को लेकर चर्चा हो सके।

प्रवासी भारतीयों को लुभाने की कवायद
यूपी में अगले साल फरवरी 2023 में लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो देशों का दौरा करने की संभावना है। सीएम कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि सीएम के अमेरिका की यात्रा करने की संभावना है जहां वह अमेरिका के शिकागो और ब्रिटेन के सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर सकते हैं। शासन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीएम से इस सप्ताह मंजूरी मिलने की उम्मीद थी। दरअसल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय को भी चिन्हित करेगी और उनको इस समिट में बुलाने का काम करेगी। अधिकारी एसे प्रवासियों को चिन्हित करने का काम करेंगे जो अपने राज्य में निवेश करने के इच्छुक होंगे।

अंतराष्ट्रीय और घरेलू रोड शो की तैयारी में सरकार
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू रोड शो करने के लिए नामित अधिकारियों और मंत्रियों को उनके स्थान सौंपे जाएंगे। "रोड शो नवंबर के मध्य के आसपास शुरू होने वाले हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा और कम से कम पांच घरेलू रोड शो आयोजित करेगा। ये रोड शो महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वे यूपी सरकार को संभावित निवेशकों के साथ सीधे बातचीत करने और राज्य को निवेश के अनुकूल केंद्र के रूप में पेश करने और राज्य में अपनी क्षेत्रीय नीतियों और अन्य विकास के बारे में बात करने का मौका देंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के जरिए 10 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि संभावित निवेशकों के साथ बातचीत करने के लिए मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न देशों का दौरा करने के लिए प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इस बीच, सीएम पहले से ही लखनऊ में व्यापार संगठनों और अन्य देशों के राजदूतों के साथ यूपी की निवेश क्षमता को बढ़ाने के लिए बैठकें कर रहे हैं। सरकार जीआईएस के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के अवसर तलाश रही है।

ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी का सफल आयोजन कर चुकी है सरकार
यूपी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के बाद अब योगी ने इसे ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। सीएम ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समिट का खाका तैयार किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो इस समिट को लेकर अपनी तैयारियों में जुट जाएं। अधिकारियों ने बताया कि यूपी में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेसटर समिट का आयोजन कराया जाएगा और इसमें खासतौर पर एमएसएमई के लिए रखा जाएगा।

10 से 12 फरवरी तक होगी इन्वेस्टर समिट
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 (GIC-23) के रोड मैप को अंतिम रूप दिया, जो अब 10 से 12 फरवरी, 2023 तक लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य पहले ही निर्धारित किया जा चुका है। राज्य सरकार ने पहले जनवरी 2023 में शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया था। इसने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लगभग 18 देशों में अंतर्राष्ट्रीय रोड शो आयोजित करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications