मथुरा: SC के बैन के बावजूद कैसे मिल रहा है तेजाब? फिर सामने आया एसिड अटैक का मामला

दरअसल इंटर की परीक्षा दे रही इस किशोरी को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ा, तीन नामजद हमलावरों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।

मथुरा। एसिड अटैक का फिर एक मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मथुरा के थाना मर्गोरा इलाके के भदार गांव में सो रही एक छात्रा पर हमलावरों ने तेजाब डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा: SC के बैन के बावजूद कैसे मिल रहा है तेजाब? फिर सामने आया एसिड अटैक का मामला

पुलिस ने तीन नामजद हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल इंटर की परीक्षा दे रही इस किशोरी को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ा, तीन नामजद हमलावरों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद हमलावर मौके से भाग जाने में सफल हो गए। पीड़ित के पिता का कहना है कि हमलवार घटना के बाद तुरंत भाग निकले। घटना में पुलिस ने एक नामजद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकियों की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+