Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरदोई: स्कूल ने छात्रा की टीसी पर लिखा दिया चरित्र झगड़ालू प्रवृत्ति

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल ने छात्रा के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) में उसे झगड़ालू प्रवृत्ति का लिख दिया, ताकि उसका एडमिशन किसी और स्कूल में न हो सके। छात्रा के परिजनों ने इस मामले की शिकायत एसडीएम की और न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने तत्काल ऐक्शन लेते हुए इस मामले में स्कूल की मान्यता को निरस्त करने का आश्वासन दिया है। साथ ही छात्रा की टीसी में गुड कैरेक्टर लिखवाकर किसी दूसरी जगह एडिमशन कराने के आदेश दिए है।

girl has Quarrelsome trend School written on her transfer certificate in Hardoi

मामला हरदोई के बेनीगंज इलाके का है। यहां के सिकंदरपुर गांव के निवासी बाबूराम ने अपनी पोती शिखा का दाखिला तारादेवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार बेनीगंज (सिटी पब्लिक स्कूल) में नर्सरी कक्षा में कराया था। कक्षा 8 तक लगातार उसकी पढ़ाई इसी विद्यालय में हुई। पिता की मृत्यु के बाद बाबा पोती की पढ़ाई की व्यवस्था कर रहे थे। शिक्षा व्यवस्था ठीक न होने और फीस ज्यादा होने से अपनी पोती शिखा का दाखिला कक्षा 9 में गांधी इंटर कालेज में कराने का निर्णय लिया। छात्रा के बाबा ने बताया कि प्रधानाचार्य देवेंद्र छात्रा पर आगे की पढ़ाई अपने विद्यालय में कराने का दबाव बना रहे थे। परिजन आगे की पढ़ाई दूसरे स्कूल में कराना चाहते थे।

girl has Quarrelsome trend School written on her transfer certificate in Hardoi

इस पर दो सप्ताह तक टीसी देने के नाम पर आनाकानी कर भटकाया गया। काफी जद्दोजहद के बाद प्रधानाचार्य देवेंद्र ने टीसी तो दी लेकिन चरित्र के कालम में झगडालू प्रवृत्ति अंकित कर दिया। बाबूराम ने बताया कि कई सालों से उनकी पोती इसी विद्यालय में पढ़ाई करती रही, लेकिन आज तक उसके व्यवहार को लेकर कोई शिकाय नहीं आई। बाबूराम ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि इस मामले में एडीएम विमल अग्रवाल ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर टीसी में उत्तम चरित्र लिखकर गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य को दाखिला लेने का आदेश दिया है। एडीएम ने बताया कि विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी त्रिपाठी का कहना है कि मामला गम्भीर है कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+